Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक पर सवार महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनशेनपुर गांव निवासी मनोज कुमार अपनी 36 वर्षीय पत्नी रामपति को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के चकसकरन गांव के समीप पहुंची तभी दूसरे बाइक से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार उसकी पत्नी रामपति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचवाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By