उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) जनपद स्तरीय रैली का शुभारम्भ जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर किया। रैली में डा० यू०बी० सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० पी०के० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, डा० सुरेश कुमार जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, स्वास्थ्य विभाग के समस्त अधिकारी / कर्मचारी, गावी / जे०एस०आई० के स्टाफ तथा पत्रकार आदि उपस्थित रहे। रैली एन०सी०सी० कैड्रेस, डायट में अध्ययनरत विद्यार्थी, नर्सिंग छात्रायें, ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा निकाली गयी। रैली जिला चिकित्सालय से आबूनगर होते हुये निकाली गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि दिनांक 28 जून, 2026 को बूथ दिवस के दिन जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खोले जायेगें तथा अध्यापक / ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा बच्चों को बुलावा टोला के माध्यम से बुलाने में सहयोग प्रदान किया जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी / नोडल अधिकारी पल्स पोलियो द्वारा उपस्थित लोगों से अपेक्षा की गयी कि दिनांक 28 जून, 2026 से आरम्भ हो रहे पल्स पोलियो अभियान में अपने जीरो से 5 वर्ष तक के बच्चों को लाकर पोलियो ड्राप से आच्छादित करायें। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, ने कराया है कि अभियान में लक्षित 423800 बच्चों को पोलियो ड्राप से आच्छादित किया जायेगा। अभियान में 1280 बूथ, 42 ट्राजिट टीम, 884 घर-घर टीम, 256 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गयी है तथा 39 सचल टीमें भी लगायी गयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

