उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के कधिया गांव के समीप आज सुबह किसान अपने खेत की सिंचाई कर रहा था। तभी उसको वहां जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कधिया गांव निवासी स्वर्गीय शिवमोहन का 60 वर्षीय पुत्र रघुराज आज सुबह गांव के समीप स्थित अपने खेतों में पानी लगाए हुए था। तभी वहां उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

