उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र के मनावां गांव के समीप दूध बेचकर वापस घर लौट रहे साइकिल सवार को चार पहिया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे साइकिल सवार दूध विक्रेता गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के दयाराम तिवारी का डेरा मजरे सरकंडी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीपाल तिवारी का 48 वर्षीय पुत्र रमाशंकर तिवारी उर्फ पप्पू जो दूध बेचने का काम करता है। वह साइकिल पर सवार होकर दूध बेचकर वापस घर लौट रहा था। तभी तेज रफ़्तार चार पहिया वाहन उसकी साइकिल को टक्कर करवाते हुए निकल गया। जिससे रमाकांत तिवारी की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और वह रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए असोथर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

