उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार डम्फर ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे मोटर साइकिल सवार बीच रोड़ में गिर कर डम्फर के टायर के नीचे आ गया। जिससे कुचलकर उसकी मौक़े पर मौत हो गई। वहीं दूसरे साथी की इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने चालक को बुलाने की मांग पर पुलिस चौकी बहुआ में जमकर हंगामा किया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के चक पैगंबरपुर गांव निवासी बीरेंद्र सिंह यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव 32 वर्ष अपने गांव के दोस्त विनोद विश्वकर्मा 36 वर्ष के साथ बहुआ कस्बे से मोटर साइकिल से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही बहुआ कस्बे के कंजरन डेरा मोड़ के पास बांदा टांडा हाइवे पर पहुंचा तभी बांदा से फतेहपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे डम्फर ने मोटर साइकिल सवारों को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक गिर गई और मोटर साइकिल सवार ज्ञान सिंह यादव डम्फर के अगले टायर के नीचे आ जाने से कुचल गया। वहीं दूसरा साथी विनोद विश्वकर्मा को सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से ग़ाज़ीपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक ज्ञान सिंह यादव के शव को मौके से हटाकर पी0एम0 हाउस भेज दिया। मौके से फरार डंपर चालक को पुलिस ने खटौली गांव के पास से पकड़ लिया है। डम्फर चालक शराब के नशे में धुत था जो कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था। जिसे पुलिस ने थाने भेज दिया। वहीं सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना पर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ बहुआ पुलिस चौकी पहुंची और चालक को थाने ले जाते समय थाने की गाड़ी को दौड़ा लिया। पुलिस से चालक को मौके पर बुलाने और जाम लगाने की मांग पर जमकर हंगामा करते रहे। ग्रामीण करीब एक घंटे तक चौकी में हंगामा करते रहे। वहीं गंभीर रूप से घायल विनोद पुत्र कल्लू की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

