G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव जंगल में चिलवर के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच प्रदान कर रही है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरैचा गांव निवासी राम किशुन 42 पुत्र जयराम निषाद का शव गांव के बाहर जंगल में चिलवर के पेड़ पर नायलॉन की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला, ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जाफरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्यवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share