G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र में मोहर्रम की ग्यारहवीं तारीख को ऐतिहासिक चांदू मियां का ताजिया फाटक के अंदर दाखिल हो गया। इस दृश्य को देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। दस मोहर्रम की रात एक बजे मुराईन टोला के चबूतरे पर चांदू मियां का ताजिया पहुंचा। रात 2:30 बजे वहां से उठकर ताजिया अपने हमराही ताजियों के साथ कदीमी रास्तों से गुजरा। इस दौरान तमाम ताजियों को ठंडा किया गया। सुबह 6 बजे भटियारन के ताजियों से मिलन के बाद जुलूस कोतवाली व चौक होते हुए सुबह दस बजे अपने इमाम चौक पहुंचा। ताजिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राईन और महामंत्री वारिस उद्दीन ने बताया कि 11 दिनों तक चलने वाला यह मातमी पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
कमेटी पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले के आला अधिकारियों व पुलिस बल ने सुरक्षा और व्यवस्था के लिए दिन-रात मेहनत की, जो काबिले तारीफ है। नगर पालिका प्रशासन ने भी साफ-सफाई, रोशनी और पानी की व्यवस्था में बराबर सहयोग किया। नेताओं ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का आभार जताया। फाटक के अंदर ताजिया दाखिल होने के मौके पर पूरे शहर से आए हजारों अकीदतमंद मौजूद रहे। ‘या हुसैन’ की सदाओं से माहौल गमगीन हो उठा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share