G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरा गढीवा गाँव के समीप देर शाम निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार एक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार के मोहद्दीनपुर गांव स्व0 रामगोपाल का 52 वर्षीय पुत्र जगरूप अपने गांव के ही अशोक पुत्र रामशरन व शिवबरन के साथ बाइक द्वारा थरियांव थाना क्षेत्र के बिलन्दा शादी समारोह में सामिल होने गया था।

देरशाम वापस लौटते समय जब यह लोग बेरा गढीवा रंगबाज ढाबा के समीप पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे जगरूप की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि अशोक व शिवबरन गम्भीर रूप से घायल हो गये। फोन कर घटना की सूचना सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेते हुये पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र पंकज ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share