उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आज 27.06.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रयागराज जोन, प्रयागराज ज्योति नारायण एवं पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा के जनपद आगमन पर 12वीं वाहिनी पीएसी अतिथि गृह में गार्द द्वारा सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, 12वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट मनोज कुमार अवस्थी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज, पुलिस अधीक्षक एवं 12वीं वाहिनी पीएसी कमांडेंट व अन्य भ्रमण दल के सदस्यों के साथ उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत दिनांक 29 एवं 30 जून, 2026 को आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा स्थल एवं ग्राउंड का सघन भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों हेतु की गई व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, प्रवेश व निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, प्रयागराज परिक्षेत्र, प्रयागराज की उपस्थिति में पुलिस लाइन्स में उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) सीधी भर्ती-2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी/ब्रीफिंग की गई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

