G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानुपर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गाँव के समीप जंगल में संदिग्ध अवस्था में युवक का शव बांस पेड़ से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के भाई ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार वाजिदपुर गांव निवासी राम मनोहर का 22 वर्षीय पुत्र अविनाश यादव शुक्रवार की दोपहर घर से निकला था। गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर बांस के पेड़ से उसका शव फांसी के फन्दे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई उमा शंकर ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share