G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र के असवार तारापुर गाँव में संदिग्ध अवस्था में आग लगने से युवक घर के अन्दर आग की चपेट में आकर गम्भीर रूप से झुलस गया। परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार असवार तारापुर गांव निवासी स्व0 सुखदेव का 40 वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार उर्फ पवन सिंह अपने घर पर लेटा था। तभी संदिग्ध अवस्था में उसके कपडो में आग लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के भाई राजू सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी विनिता का कहना है कि वह 12 बजे पैसा निकालने के लिए गयी थी। घर पर उसका पति अकेलेे था किस तरह आग लगी उसको इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share