G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बरैची गांव के समीप आँधी से रोड पर गिरे पेड़ से बाइक सवार दो भाई टकरा गए। जिससे एक भाई की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कों इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचा कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के भइयापुर गांव निवासी छेददु का 40 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र और उसका छोटा 22 वर्षीय भाई महेंद्र दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर बीती रात थाना क्षेत्र के विजयीपुर से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब इनकी बाइक थाना क्षेत्र के बरैची गांव के समीप पहुंची तभी आंधी से रोड़ पर गिरे हुए पेड़ से बाइक टकरा गई। जिससे महेंद्र की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सुरेन्द्र को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचवा कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही सीएचसी से डॉक्टर ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे थे। तभी इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्यवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है सभी का रो-रो कर हाल बेहाल हो रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share