G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक को घर जाने की सलाह देते हुए दूसरे को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के गौरा बुजुर्ग गांव निवासी हनीफ का 50 वर्षीय पुत्र हफीज घर से बाइक पर सवार होकर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव जा रहा था। जब उसकी बाइक घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के समीप पहुंची। तभी दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद एक बाइक चालक को घर जाने की सलाह देते हुए। दूसरे बाइक चालक हफीज को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। वही घायल पिता का इलाज करवा रहे उसके पुत्र महफूज़ ने बताया पिता जी शादी बारात में रोटी पकाने का काम करते है आज काजीपुर गाँव मे एक शादी है वही रोटी पकाने जा रहें थे। तभी रास्ते मे हुए हादशे में घायल हो गए है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share