Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रतन तारा गांव के समीप बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा किशोर नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के रतन तारापुर गांव निवासी राम भोला का 13 वर्षीय पुत्र अभय गांव के समीप बच्चों के साथ कटहल के पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। तभी उसका पैर पेड़ की डाल से फिसल गया और वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए गाजीपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया तो परिजन अपने प्राइवेट वाहन से उसको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ डॉक्टर ने अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By