Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील के समीप अपने पति के साथ बाइक पर सवार महिला चलती बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शमदा सहोदर गांव निवासी सोमदत्त अपनी 30 वर्षीय पत्नी कुशमा देवी को बाइक पर सवार कर बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गाँव रिस्तेदारी में गया था। वहाँ से वापस घर लौटते समय जब उसकी बाइक हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे के समीप पहुंची तभी चलती बाइक से उसकी पत्नी कुशमा देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By