G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी बैनामा कराने के अभियोग से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में वांछित/वारण्टियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में खागा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 84/2026 धारा 318(4)/319/338/336(3)/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित आरोपी कौशाम्बी जनपद के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के शिशु मंदिर कॉलोनी निवासी कंचनलाल के 27 वर्षीय पुत्र रवि कुमार को आरटीओ ऑफिस के पास, ग्राम कोर्रई, थाना मंझनपुर, जनपद कौशाम्बी से गिरफ्तार कर आज दिनांक 28.06.2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पूछताछ में आरोपी रवि कुमार द्वारा बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कस्बा खागा स्थित वादी मुकदमा की भूमि के संबंध में कूटरचित दस्तावेज तैयार कराए थे। उसने अपने साथी हीरालाल को वादी मुकदमा योगेन्द्र दत्त त्रिपाठी बनाकर फर्जी कागजात तैयार कराए तथा उक्त भूमि का बैनामा अपने साथी संजय कुमार के नाम कराया। तत्पश्चात लगभग 25 दिन बाद उक्त भूमि का पुनः बैनामा संजय कुमार से अपने नाम करा लिया। आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में संलिप्तता स्वीकार की गई।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share