Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के रामपुर गाँव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की हुयी मौत पुलिस शव को कब्जे में लेकर जाँच पड़ताल में जुटी। जानकारी के अनुसार रामपुर गांव निवासी रामविशाल का 55 वर्षीय पुत्र रामनरेश की संदिग्ध अवस्था में घर के अन्दर मौत हो गयी। सूचना पाकर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में आये मृतक के बड़े भाई उमेश चन्द्र पाल के अनुसार उसके भाई ने फांसी लगाने से पहले घर के दरवाजे चारो तरफ से बन्द कर पहले गैस सिलेंडर से गैस निकाल और आग लगाने के बाद फाँसी पर लटक गया। वहीं पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध लगता है। पोस्टमार्टम रिपोट के बाद ही घटना की हकीकत सामने आयेगी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By