G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेसाही खुर्द गाँव में रविवार की सुबह पेड़ के नीचे खड़ी महिला पर आकाशीय बिजली गिर गयी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार टेसाही खुर्द गांव निवासी बाबू की 46 वर्षीय पत्नी रामदुलारी रविवार की सुबह लगभग 7 बजे खेतो में पानी लगा रही थी। इसी बीच बारिश होने लगी जिससे बचने के लिए वह महुवे के पेड़ के नीचे खडी हो गयी। तभी तेज गरज के साथ बिजली चमकी और पेड़ पर जा गिरी। जिसके कारण महिला आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share