Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के इंदिरा रोड पर एक युवक के सल्फास खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरहा गाँव निवासी स्व. सूर्य कुमार के 25 वर्षीय पुत्र नरेंद्र उर्फ पप्पू का कुछ घरेलू विवाद था जिसके संबंध में हथगाम थाने में दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। लेकिन बाद में युवक ने सबको चकमा देकर पानी की टंकी के पीछे बाग में चला गया और वहीं पर उसने सल्फास खा लिया। बाद में उसने अपने बहनोई को लोकेशन दी जिसके आधार पर उसके पास पहुंचे तो उसकी हालत बेहद नाजुक हो गयी थी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने जाँच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल होता रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By