उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कोर्रा सादात मजरे जहानपुर में तीन दिन पूर्व घर से निकले अधेड़ का शव रविवार की सुबह लसोड़े के पेड से लटका मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चले कि कोर्रा सादात मजरे जहानपुर गांव निवासी होरी लाल का 51 वर्षीय पुत्र जगत पाल तीन दिन पूर्व भोर पहर घर से निकल गया था। जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौंचक्रिया के लिए जंगल गये थे। तभी गांव से 400 मीटर दूरी जंगल में लसोड़े के पेड़ से जगतपाल का शव फांसी के फन्दे पर लटका देख गांव वालो ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। घटना के बाबत जानकारी पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के पुत्र राज कुमार ने दी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

