G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नऊवा बाग सनगांव गाँव की मोड़ के समीप तेज रफ्तार डम्पर ने बाइक को टक्कर मार दिया। डम्पर की टक्कर से बाइक चालक रोड़ पर गिर गया। और डम्पर उसको कुचलता हुआ निकल गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादशे कि जानकारी मृतक के परिजनों को हुई तो सभी रोते बिलखते पहुँचे तो मौके पर कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस से सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल भेज दिया। जहाँ डॉक्टर में मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही एम्बुलेन्स के जिला अस्पताल पहुंचते ही मृतक के परिजन भी पहुँच गए जिससे काफी देर तक अस्पताल में कोहराम मचा रहा सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा।


जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के चक्की गाँव निवासी सन्नू के 32 वर्षीय पुत्र श्यामू की 19 जून को राधा नगर थाना क्षेत्र घनसूनपुर गाँव निवासी रेशु देवी के साथ शादी हुई थी और 27 जून को चौथी थी। शादी समारोह में शामिल होने वाले रिस्तेदार वापस अपने घरों को जाने लगे तो श्यामू अपनी दहेज वाली बाइक पर और उसके चाचा रामु का पुत्र गोलू दूसरी बाइक पर रिस्तेदार को सवार कर रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस अपने घर जा रहे थे। जब इनकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर नऊवा बाग सनगांव गाँव की मोड़ के समीप पहुंची। तभी तेज रफ्तार डम्पर ने श्यामू की बाइक को टक्कर मार दिया डम्पर की टक्कर से बाइक चालक श्यामू रोड़ पर गिर गया और डम्पर उसको कुचलता हुआ निकल गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादशे की खबर जब मृतक के परिजनों को हुई तो रोते बिलखते परिजन पहुंचे। जहाँ काफी समय तक कोहराम मचा रहा सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। समय बदलते देर नही लगती जिस घर में खुशियों का माहौल था उसी घर मे कोहराम मचा हुआ है। उसको तो पता ही नही है जिसके हाथों की मेहदी का रंग भी अभी फीका नही होने पाया की उसका सुहाग उजड़ गया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share