उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के बेन्दा घाट के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के सामियाना गाँव निवासी नवाब सिंह का 38 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र जो ऑटो पर सवार होकर बाँदा जनपद जलालपुर गाँव एक शादी समारोह में सामिल होने गया था। बीती रात वहाँ से वापस लौटते समय जब वह ललौली थाना क्षेत्र के बेन्दा घाट पर पहुंचा। तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार शैलेन्द्र गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उवचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

