उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के समीप अपने खेत में काम करने गए किसान को ज़हरीले साँप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव निवासी गुलाब सिंह का 45 वर्षीय पुत्र नरेंद्र सिंह गांव के समीप स्थित अपने खेत में काम करने गया था। तभी वहां उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

