उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार चाची और भतीजा दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बंदूपुर गांव निवासी स्व. पिताम्बर पाल का 40 वर्षीय पुत्र रमेश चंद पाल अपने स्वर्गीय चाचा राम धनी पाल की 60 वर्षीय पत्नी जगदी देवी को बाइक पर सवार कर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव के समीप पहुंची तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिससे बाइक पर सवार चाची और भतीजा दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

