Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गाँव में परिवारिक कलह के चलते बृद्ध ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी स्व. रघुवर के 60 वर्षीय पुत्र राम सागर ने परिवारिक कलह के चलते जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगडने लगी तो परिजनो को जानकारी हुई। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए हथगांम सीएससी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर सरकारी एम्बुलेन्स से उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By