G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ले में घर से निकाल कर बाहर गली में खड़े बृद्ध को ई-रिक्शा टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। हादशे कि सूचना पड़ोसियों ने घायल के परिजनों को दिया तो तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहा डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी महावीर का 63 वर्षीय पुत्र राज कुमार घर से निकाल कर बाहर गली में खड़ा था। तभी तेज रफ्तार से निकला ई-रिक्शा उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे राज कुमार गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी पड़ोसियों ने उसके परिजनों को दिया। तुरन्त परिजन घटना स्थल पर पहुंचकर घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share