G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं एमओयू क्रियान्वयन की बैठक जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पोर्टल पर प्राप्त आवेदनो को संबंधित विभाग ससमय निस्तारण कराए। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत स्वीकृति हेतु लंबित आवेदनों को बैंकों द्वारा शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों में अधिक से अधिक ऋण स्वीकृति एवं वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए। उद्यमियों द्वारा बैरमपुर से चकमदा तक की रोड खराब होने की शिकायत की गयी, जिस जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग से कहा कि संबंधित कार्यदाई संस्था की जानकारी करते हुए नियमानुसार कार्यवाई कर सड़क सही कराया जाय। बैठक में लोधीगंज बाईपास से लेकर रमवा अंडर बाईपास तक उद्योग बंधु की पहल पर इस रोड को गड्ढामुक्त बनाकर यातयात सुगम किया गया है। उपायुक्त उद्योग से कहा कि जो उद्योग हेतु जो खाली भूखंड है उनका प्रचार प्रसार कराते हुए नए उद्योग स्थापित करने के लिए उद्यमियों को आवंटित कराए। उन्होंने कहा कि जिन औद्योगिक प्रतिष्ठानों में स्मार्ट मीटर नहीं लगा है उनमें स्मार्ट मीटर लगवाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत को दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री पवन कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), उद्यमीगण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share