उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। बाइक सवार गिर गया तो ट्रक उसको कुचलता हुआ निकल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सहारा का पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय रतिपाल का 45 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बाइक पर सवार होकर घर से एक मुंडन संस्कार में सामिल होने गया था।

वहाँ से वापस लौटे समय जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कोराई गांव की मोड पर पहुंची तभी ट्रक ने रवि कुमार की बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे रवि कुमार रोड पर गिरकर ट्रक के नीचे आ गया। और ट्रक उसको कुचलता हुआ निकल गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया भाई मुंडन संस्कार में शामिल होने गया था वहां से वापस लौटते समय हादशे में उसकी मौत हो गई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

