G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वाधान में अटेवा जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी तथा ब्लाक कार्यकारिणियों की संयुक्त बैठक विद्या निकेतन इंटर कॉलेज रानी कॉलोनी में आयोजित की गई। बैठक में सर्वप्रथम पेंशन शहीद डा. रामाशीष सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस बैठक में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के बारे में बताया गया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 10 जुलाई से 15 सितंबर तक सदस्यता अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। सदर तहसील प्रभारी संदीप यादव ने बताया कि 29 अगस्त को जनपद मुख्यालय में अटेवा व एनएमओपीएस के द्वारा एनपीएस, यूपीएस, निजीकरण तथा टेट की अनैतिक अनिवार्यता के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकली जाएगी, 17 सितंबर को जनपद में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर संवाद किया जाएगा, 25 सितंबर को लखनऊ में अटेवा द्वारा एक विशाल पेंशन रैली आयोजित की जाएगी जिसमें मुख्य रूप से टेट की अनैतिकत अनिवार्यता, एनपीएस, यूपीएस निजीकरण और जैसे मुद्दों का विरोध कर सरकार को चेतावनी दी जाएगी। डॉ असमिया मजहर ने कहा कि इस रैली के लिए सभी ब्लॉक मुख्यालय में कार्यकारिणी के द्वारा अधिक से अधिक लोगों को लखनऊ चलने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होने कहा कि इस लखनऊ रैली में अधिक से अधिक मातृ शक्तियों को चलना होगा जिससे आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। बिन्दकी तहसील प्रभारी अजयपाल ने कहा कि सभी ब्लॉकों में कार्यकारिणी के द्वारा हर माह मीटिंग अनिवार्य रूप से आयोजित की जाए जिससे संगठन मजबूत होगा। जनपद में सबसे अधिक सदस्य बनने वाले विजयीपुर ब्लाक के संयोजक नीरज विद्रोही ने सभी लोगों को संगठन मजबूती के लिए गुरुमंत्र दिया। जिला संयोजक निधान सिंह ने कहा कि पेंशन की लड़ाई वास्तविक रूप से सिर्फ अटेवा के द्वारा ही लड़ी जा रही है। अटेवा नई पेंशन योजना एवं निजीकरण तथा टेट मुद्दे को लेकर पुरजोर विरोध कर रहा है आज के दौर में जब कोई भी संगठन आवाज उठाने को तैयार नहीं है तब अटेवा गांव गांव जाकर जन जागरण कर रहा है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती तब तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। आज कि बैठक में जिला संगठनमंत्री तरुण सिंह, बालेन्द्र पटेल, उदित सचान, अरविंद विश्वकर्मा, नीरज उत्तम, कुंवर रणजीत सिंह, आशीष कुमार, राजकुमार, शिव भोला पाल, राजेन्द्र कुमार सुमित शर्मा, नीरज साहू रोशन लाल दिनेश, जीतू सचान, शुभम पाल सुधीर उत्तम ,रामसेवक पाल, पुष्पेंद्र सिंह, अनुपम, लाल महेंद्र सिंह, सुमेर कुमार, लालचंद मौर्या, विनीत मौर्य, विमलेश कुमारी, माया देवी, सारिका सचान, साकेत सेन, प्यारेलाल, रामसेवक पाल, मुकेश मौर्य, गिरीश यादव, सत्येंद्र यादव, सहित समस्त जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक कार्यकारिणी के लोग उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share