Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किसके संरक्षण में ये ओवरलोड वाहन खुलेआम सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, जबकि हकीकत यह है कि ट्रैक्टर चालकों ने अपने रास्ते बदल लिए हैं और धड़ल्ले से संचालन जारी है। क्षेत्र के पौली, बसवा, रुहेल्लापुर, राईपुर, उकाथू, किशनपुर और चिरई गांवों से होकर रोजाना दर्जनों ओवरलोड ट्रैक्टर गुजरते हैं। ये वाहन क्षमता से कई गुना अधिक बालू, मिट्टी और अन्य सामग्री लादकर तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों की जान जोखिम में बनी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। जब भी अभियान चलाया जाता है, तो कुछ समय के लिए ट्रैक्टरों की आवाजाही कम हो जाती है, लेकिन जल्द ही चालक दूसरे रास्तों का सहारा लेकर फिर से वही काम शुरू कर देते हैं। ओवर लोडिंग के कारण सड़कों की हालत भी बदतर होती जा रही है। जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ रही है। इसके अलावा तेज रफ्तार और अधिक वजन के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और ओवरलोड ट्रैक्टरों पर स्थायी रूप से रोक लगाई जाए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By