उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला स्तरीय व्यापार बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की आख्या की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त राज्य कर अधिकारी को निर्देशित किया कि व्यापारियों के हित में सरकार द्वारा संचालित नीतियों, योजनाओं का वृहद प्रचार प्रसार कराए ताकि व्यापारियों में जानकारी का अभाव न रह सके और समय से अपने हित का कार्य करा सके। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को हित से संबंधित विभाग कार्ययोजना बनाकर अपनी–अपनी कार्यशाला कराए। उन्होंने कहा कि जिन व्यापारियों का पंजीकरण छूटा है , का पंजीकरण कराए। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त को निर्देशित किया कि प्रतिष्ठानों में बाल श्रम न होने पाए का विशेष ध्यान रखें, यदि व्यापारियों को कही बाल श्रम को जानकारी मिले तो अवगत कराए उनकी गोनियता बनाए रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए व जनपद में व्यापार को सुदृढ़ करने के लिए व्यापारियों द्वारा जो शिकायतें व सुझाव दिए गए है संबंधित विभाग के अधिकारी संवेदनशीलता के साथ अमल में लाए। उन्होंने उपायुक्त उद्योग से कहा कि जनपद के हस्तशिल्पियों का प्रशिक्षण की कार्यशाला कराए साथ ही बाजार के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने का प्रयास करे, साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में खाली भूखंडों का प्रचार प्रसार कराते हुए आवंटित भी कराए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, उपायुक्त राज्यकर अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, अधिशाषी अभियंता विद्युत प्रथम, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद सदर, व्यापारियों सहित संबंधित उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

