उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के सुल्तान नगर के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित बाइक गिरने से सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मकनपुर गाँव निवासी रजपाल का 30 वर्षीय पुत्र शक्तिमान बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहा था। जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 के सुल्तान नगर के समीप पहुंची तभी अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक शक्तिमान गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेन्स को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती के उसका इलाज कर रहे हैं। वही घायल के साथ अस्पताल पहुंचे उसके चाचा राहुल ने घटना की जानकारी दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views:
0
