उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिला अध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर के दान पात्रों में हुई चोरी में दुख व पीड़ा व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की गई की शीघ्र ही घटना के बड़े चोरों को पकड़ा जाए, तथा पिछले दिनों बिहार प्रांत के भोजपुर जिले में 27 वर्ष के युवा क्रांतिकारी भरत तिवारी की वहां की पुलिस द्वारा निर्मम हत्या किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया, 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू महासभा की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राघवेंद्र सरकार के मंदिर के चढ़ावे व दान पात्रों में भीषण चोरी तथा डकैती में पकड़े गए लोगों के ऊपर कड़ी कार्यवाई करते हुए उनके घरों में बुलडोजर चलाया जाए। साथ ही साथ घटना के बड़े चोरों को भी पकड़ कर सकत कार्यवाही की जाए। सरकार शीघ्र यह ट्रस्ट भंग करके साधू सन्यासियों तथा अयोध्या के संतों का एक नया ट्रस्ट बनाए। उन्होंने कहा कि इस घटना से सनातन की अत्यंत क्षति हुई है, करोड़ों श्रद्धालु देशवासियों की जन भावनाएं आहत हुई हैं। इन दोनों संदर्भ में 13 जुलाई को देश के महामहिम राष्ट्रपति को एक मांग पत्र सोपा जायेगा। प्रमुख रूप से प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, मूलचंद गुप्ता, एसके गुप्ता, मुकेश चौरसिया, राज शर्मा, अनमोल शुक्ला, श्रवण कुमार, महिला जिला अध्यक्ष संगीता गुप्ता सुधा सिंह ओम लता आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

