उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी ने पति की बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के नन्दापुर गांव निवासी धीरेंद्र का अपनी 40 वर्षीय पत्नी श्रीमती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति की बात से क्षुब्ध होकर श्रीमती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

