उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ टीम द्वारा स्थानीय औंग थाना पुलिस के सहयोग से लूट के अभियोग में वांछित 50,000 रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वादी श्रीपाल पांडेय पुत्र रामनारायण पांडेय निवासी ग्राम अहीपुर थाना कल्यानपुर के द्वारा थाना औंग पर दिनांक 22.12.2014 को अज्ञात बदमाशों द्वारा वादी की मोटर साइकिल का पीछा करके उसके हैंडिल में टंगा बैग मार्का बैंक ऑफ इंडिया के 9 लाख रुपये लूट कर भाग गये उक्त सूचना के आधार पर थाना औंग पर मु0अ0सं0127/14 धारा 394/411/120बी भादवि पंजीकृत हुआ। मुकदमें से सम्बन्धित मुख्य आरोपी एवं घटना का मास्टर माइंड अभियुक्त बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला पुत्र हम्मन उर्फ सनाउल्ला निवासी वज्जूपुर हड़ही थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसटीएफ मुख्यालय लखनऊ पुलिस टीम द्वारा थाना औंग पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 127/14 धारा 394/411/120 बी भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त बाबा उर्फ मुन्ना उर्फ हसीनउल्ला पुत्र हम्मन उर्फ सनाउल्ला निवासी वज्जूपुर हड़ही थाना कोतवाली देहात जनपद सुल्तानपुर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार शुदा आरोपी के साथियों में अखिलेश पाल, राजकिशोर कुमार, जावेद और अजय उर्फ हीरालाल आरोपी जावेद से लूटी गई 04 लाख रुपये की धनराशि पूर्व में ही बरामद की जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी घटना के समय से ही बदस्तूर फरार चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

