उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गाँव के समीप बाइको की भिड़न्त में दोनों बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायल अवस्था में सभी को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी अब्दुल रहीम का 50 वर्षीय पुत्र रहमत अली बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी मीरापुर के समीप दूसरे बाइक सवार से उसकी भिड़न्त हो गई। जिससे रहमत अली और दूसरे बाइक पर सवार तीन युवक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलो को इलाज गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से सभी को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे थे। तभी दूसरे बाइक सवारों के परिजन तीनो को शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

