उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के समीप अनियंत्रित बाइक गिरने से बाइक पर सवार युवक और युवती दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे तभी घायलो के परिजन उनको शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल लेकर चले गये। जानकारी के अनुसार औंग थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सतेंद्र का 20 वर्षीय पुत्र आयुष अपनी बाइक पर सदर कोतवाली क्षेत्र के तांबेश्वर मोहल्ला निवासी राम किशोर की 18 वर्षीय पुत्री रिया को सावर कर थारियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे गया था।

तभी कस्बे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार रिया और आयुष दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना फोन कर सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे थे तभी घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उनको शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल इलाज कराने लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

