G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सत्यनारायण मिश्र की पत्नी स्व. आशा मिश्रा की 5वीं पुण्य तिथि पर परिजनों ने सेवा भाव से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों ने मवैया जमालपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। इस दौरान आश्रम का माहौल भावुक हो गया जब वृद्धजनों ने स्व. आशा मिश्रा को याद करते हुए परिजनों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता विभाकर शास्त्री, आनंद प्रकाश मिश्र, डॉ. अमित मिश्र ‘नीटू’, नवनीत मिश्र, आशा मिश्रा, नीलम मिश्रा, अल्का मिश्रा, तानी मिश्र, बब्लू मिश्र, धनंजय द्विवेदी, आदित्य श्रीवास्तव और हनू त्रिपाठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। परिजनों ने कहा कि स्व. आशा मिश्रा का जीवन सेवा और सादगी की मिसाल था। उनकी स्मृति में हर साल इस तरह के सामाजिक कार्य किए जाएंगे ताकि उनकी प्रेरणा जीवित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share