G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गाँव के समीप बाइक पर सवार पिता अपने पुत्र का इलाज करने जा रहा था। तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे पिता गंभीर रूप से घायल हो गया, घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव निवासी छोटेलाल का 48 वर्षीय पुत्र रावेंद्र अपने 2 वर्षीय पुत्र हृदयांश को बाइक पर सवार कर उसका इलाज करने बहुआ आ रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव के समीप पहुंची तभी ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक रावेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए बहुआ सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस के ईएमटी गोलू कुशवाहा और पायलट अनिरुद्ध के साथ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद उसके परिजनों से उसको कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share