उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में जन्मदिन को सेवा के संकल्प से जोड़ते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के सदस्य जितेंद्र विश्वकर्मा (जीतू) ने बुधवार को अपना 8वां स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने मानस रक्तकेंद्र पहुंचकर एक जरूरतमंद डायलिसिस मरीज के लिए रक्तदान किया। रक्तदान के बाद रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव ने प्रशस्ति पत्र देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नियमित स्वैच्छिक रक्तदाता समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके सहयोग से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। इस मौके पर जितेंद्र विश्वकर्मा (जीतू) ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सामाजिक सरोकारों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकती है। कार्यक्रम के दौरान ‘सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन’ के गुरमीत सिंह मौजूद रहे। रक्तदान प्रक्रिया में रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, टेक्नोलॉजिस्ट अनामिका पाल और विष्णु ने सहयोग किया। सभी ने जितेंद्र विश्वकर्मा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

