Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के सरांय इन्द्रीस गाँव में मंगलवार की रात फर्राटा पंखा में उतर रहे करंट की चपेट में आ जाने से महिला गम्भीर रूप से झुलस गयी। परिजनों को जानकारी हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगाम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार सरांय इन्द्रीस गांव निवासी आशीष कुमार की 28 वर्षीय पत्नी सुलेखा देवी मंगलवार की देररात लगभग 8 बजे कमरे में रखे फर्राटा पंखे सुलेखा देवी का हाथ छू गया जिससे पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गयी। हादशे की जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका अपने पीछे से दो पुत्री दिव्याशी पांच वर्ष व दिपाली चार वर्ष छोड गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा रहा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By