G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पमरौली गाँव की मोड़ के समीप बाइकों की भिडन्त हो गई। जिसमे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं दो लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को उपचार के लिए नजदीकि स्वास्थ केंद्र पहुंचवा कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लवगांव निवासी स्व0 सुरेश रैदास का 19 वर्षीय पुत्र बुद्धसेन अपने साथ सुधीर पुत्र राजकुमार व मोहम्मदपुर गांव निवासी उदय के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही यह लोग थाना क्षेत्र के पमरौली गाँव की मोड़ के समीप पहुंचे। तभी सामने से आ रही बाइक से भिडन्त हो गयी। जिससे बुद्धसेन की मौत हो गयी। वहीं सुधीर व उदय घायल हो गये जिन्हे उपचार नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share