G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर सपा मुखिया अखिलेश यादव के जन्मदिन पर जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में केक काट कर उनके दीर्घायु की कामना की गई। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि बताया कि आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन है। जिसे जिले के लोकप्रिय सांसद नरेश उत्तम पटेल व जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव के संयुक्त नेतृत्व में सभी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर भव्य तरीके से मनाया गया। आज के कार्यक्रम जहानाबाद विधानसभा के औंग, देवमई व जहानाबाद कस्बें में आयोजित किये गये। जिनमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ का हिस्सा लिया और सपा मुखिया को स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की। वहीं आज से प्रारंभ होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसर पर सांसद व जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share