G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार तेंदुली गांव निवासी आयुष यादव उर्फ चुन्नू 15 पुत्र सूरजभान यादव अपने नलकूप के पास स्थित आम के बगीचे में पेड़ के नीचे आम बीन रहा था। इसी दौरान अचानक तेज गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। परिजन और ग्रामीण किशोर के शव को घर लेकर आए, जहां शव को घर के बाहर रखा गया। बेटे का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा और लोग परिवार को ढांढस बंधाते रहे। बताया गया कि आयुष सर्वोदय इंटर कॉलेज, गोपालगंज का छात्र था। उसने इस वर्ष कक्षा 9 उत्तीर्ण किया था। और अब कक्षा 10 में प्रवेश लिया था। वह पढ़ाई के साथ परिवार का हाथ भी बंटाता था। मृतक के परिवार में छह वर्षीय छोटा भाई कुलदीप यादव है। उसके पिता सूरजभान यादव छत्तीसगढ़ में निजी नौकरी करते हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। परिजनों ने बताया कि पिता के घर पहुंचने के बाद ही किशोर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हृदय विदारक घटना से पूरे तेंदुली गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने की मांग की है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share