उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत के चार दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग के समापन पर जिले।को नया नेतृत्व मिला। कानपुर स्थित पीएसआईटी में हुए समापन सत्र में संगठन के नए दायित्वों की घोषणा की गई। जिले।की वेदांशी सिंह को जिला संयोजक तथा अक्षय त्रिपाठी को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई। विभाग छात्रा प्रमुख आकांक्षा शर्मा, जिला प्रमुख पुनीत तिवारी और जिला छात्रा प्रमुख अंशिका शुक्ला को बनाया गया। इसके अलावा सदर तहसील प्रमुख जयंत सिंह, तहसील संयोजक प्रतीक शुक्ला, खागा तहसील प्रमुख सनी सिंह, संयोजक सुमित मिश्रा, बिंदकी तहसील प्रमुख रन्नो गुप्ता व संयोजक देवेंद्र सोनी को दायित्व दिया गया। अभ्यास वर्ग में व्यक्तित्व विकास, संगठनात्मक कार्यपद्धति, नेतृत्व निर्माण व राष्ट्र निर्माण में परिषद की भूमिका पर सत्र हुए। नवदायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं ने छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में फतेहपुर विभाग व जिला संगठन और सशक्त होगा।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

