G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के असोथर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर मंगलवार को असोथर नगर पंचायत में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और आमजन के बीच शरबत वितरित किया। इस दौरान उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य तथा सामाजिक न्याय की विचारधारा को और अधिक मजबूती मिलने की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा, पूर्व प्रधान रमेश चंद्र पासवान तथा जोन प्रभारी एवं नगर अध्यक्ष असोथर फूलचंद्र वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में हुआ। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करती रही है। कार्यकर्ताओं ने समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। इसके बाद नगर पंचायत के प्रेममऊ कटरा मोहल्ले में भी अखिलेश यादव का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां श्याम सिंह यादव और कल्लू यादव के नेतृत्व में केक काटा गया तथा लोगों के बीच शरबत वितरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी की नीतियों को जनहित में प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में डॉ. अमित पाल, महेंद्र निषाद, चंद्रभान जायसवाल, सुनील पासवान, कामता पासवान, रामनरेश कोरी, लखन कोरी, बाबू सिंह यादव, हरेंद्र निषाद, रजी खान, लल्ला खान, महेश पाल, रामफल यादव, रीता प्रजापति, मनोज यादव, देवेंद्र यादव, संदीप दिवाकर सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share