उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गांव की मोड़ के समीप आगे चल रहे चार पहिया वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे वाहन की भिड़ंत हो गई। जिससे पीछे वाले वाहन का चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ला निवासी गट्ठु का 55 वर्षीय पुत्र बिल्लू चार पहिया वाहन चला कर रायबरेली जनपद जा रहा था। जब वह सदर कोतवाली क्षेत्र के बस्तापुर गाँव की मोड़ के समीप पहुंचा। तभी आगे चल रहे चार पहिया वाहन चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसका वाहन आगे चल रहे वाहन से टकरा गया और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी दिनेश और पायलेट राहुल ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share