G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हथगांम थाना क्षेत्र के मकदुमपुर खुर्द गांव के समीप स्थित महुआ के पेड़ पर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर पेड़ के नीचे खड़ा किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया तो डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के मकदूमपुर खुर्द गाँव निवासी स्व. हरि प्रसाद का 17 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार गाँव के समीप स्थित अपने खेत मे लगी धान की नर्सरी में खाद डालने गया था तभी अचानक गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने लगी तो अजीत पानी से भीगने से बचने के लिए करीब लगे महुए के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। उसी समय गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर वह गम्भीर रूप से झुलस गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने तुरंत उसको जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया। वही किशोर से साथ जिला अस्पताल पहुंचे उसके परिजनों ने बताया मृतक तीन भाई थे मृतक इण्टर पास कर चुका था।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share