उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बाईपास के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घासीपुर गांव निवासी विशाल का 26 वर्षीय पुत्र रोहित आज सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज सब्जी मंडी से किराए के ऑटो पर प्याज लादकर वापस अपने घर जा रहा था। जब ऑटो थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा बाईपास के उस पार पहुंचा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो पर सवार रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share