G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में मजदूरी कर रहे मजदूर को ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की जानकारी उसके साथ काम कर रहे मजदुरो और मकान मालिक को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थारियांव थाना क्षेत्र के सूबेदार का पुरवा गांव निवासी कंचन का 25 वर्षीय पुत्र मोनू मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। वह आज सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब मोहल्ले में मजदूरी करने आया था। तभी वहां काम करते समय उसको ज़हरीले साँप ने काट लिया। साँप काटने की बात उसने अपने साथ काम कर रहे मजदूरों को बताई तो तुरंत मकान मालिक ने मजदूरों के साथ उसको प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share